Jhabua Times News

गुरुदेव श्री विश्वरत्नसागर जी की निश्रा और गिरीश भाई शाह के संकल्प से बडौद में शिक्षा का भव्य इतिहास रचा गया

झाबुआ टाइम्स न्यूज़:-7 करोड़ की लागत से निर्मित महावीर विद्यालय की नूतन बिल्डिंग का भव्य उद्घाटन सम्पन्न
बडौद मध्यप्रदेश की धर्मनगरी बडौद आज एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण की साक्षी बनी, जब 7 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित महावीर विद्यालय की नूतन स्कूल बिल्डिंग का भव्य उद्घाटन परम पूज्य आचार्य देव श्री विश्वरत्नसागर सुरीश्वर जी महाराज साहेब के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय निर्माण के प्रणेता, मार्गदर्शक एवं संस्थापक अध्यक्ष श्री गिरीश भाई शाह (मुंबई) सहित समस्त महाजन, अनेक गणमान्य श्रावक-श्राविकाएँ एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह श्रद्धा, उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण के बीच सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव श्री विश्वरत्नसागर सुरीश्वर जी म.सा. ने मालवा के भविष्य को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक संकल्प दिलाया। गुरुदेव ने प्रेरणादायी उद्बोधन में घोषणा की कि संपूर्ण मालवा क्षेत्र में गुरु नवरत्न के नाम से 27 विद्यालयों का निर्माण किया जाएगा, ताकि शिक्षा के साथ संस्कारों की ज्योति भी घर-घर तक पहुँच सके। गुरुदेव के इस आह्वान ने उपस्थित समाजजनों में अद्भुत उत्साह और ऊर्जा का संचार कर दिया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्य दानदाता श्री दीपक भाई भेदा (मुंबई) भी पधारे, जिनकी प्रेरणा और सहयोग से यह भव्य निर्माण कार्य साकार रूप ले सका। समाजजनों ने उनके योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। महावीर विद्यालय आज संपूर्ण मालवा क्षेत्र के जैन समाज के लिए शिक्षा और संस्कार का प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहाँ वर्तमान में 2 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नूतन भवन के निर्माण के बाद अब लगभग 1 हजार अतिरिक्त विद्यार्थियों को आधुनिक और सुव्यवस्थित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने का लाभ मिलेगा। गुरुदेव ने अपने प्रेरणामय संदेश में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र, संस्कार और समाज निर्माण की आधारशिला होते हैं। बडौद की इस पावन धरा पर आज केवल एक भवन का उद्घाटन नहीं हुआ, बल्कि शिक्षा, संस्कार और समाज जागरण के एक नए युग का शुभारंभ हुआ। #JhabuaTimes #Badod #MahavirVidyalaya #JainSamaj #EducationNews #ViralNews #BreakingNews #MadhyaPradesh #SchoolInauguration

Post a Comment

Previous Post Next Post